CBFC Censors 7 Seconds of Frontal Nudity in Robert Pattinson’s Primetime

CBFC Censors 7 Seconds of Frontal Nudity in Robert Pattinson's Primetime

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन (Robert Pattinson) की आने वाली फिल्म ‘प्राइमटाइम’ (Primetime) रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। भारत में फिल्म के वितरकों ने रिलीज से तीन दिन पहले सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। Central Board of Film Certification (CBFC) ने इस फिल्म को ‘ए’ (A) सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही कुछ बदलाव भी सुझाए गए हैं।

सेंसर बोर्ड के निर्देश और बदलाव

सेंसर बोर्ड की जांच के बाद निर्माताओं को फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा गया। फिल्म में दो जगहों पर अश्लील शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा, लगभग 7 सेकंड के फ्रंटल न्यूडिटी विजुअल्स (frontal nudity visuals) को हटाने के निर्देश दिए गए।

इन बदलावों के बाद फिल्म की शुरुआत में एक चेतावनी-सह-डिस्क्लेमर (disclaimer-cum-warning) जोड़ने को कहा गया, जिसमें लिखा गया है: “This film is strictly intended for adult audiences due to its sensitive theme and the disturbing nature of certain visuals and sequences. Viewer discretion is strongly advised”।

फिल्म की लंबाई और रिलीज की जानकारी

सभी जरूरी बदलाव किए जाने के बाद, स्टूडियो PVR Inox Pictures को 22 सितंबर को सेंसर सर्टिफिकेट सौंप दिया गया। सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की कुल लंबाई 110.15 मिनट यानी 1 घंटे, 50 मिनट और 15 सेकंड है।

फिल्म की पृष्ठभूमि और स्टार कास्ट

आपको बता दें कि ‘प्राइमटाइम’ फिल्म ल्यूक डिट्रिच (Luke Dittrich) के 2007 के एस्क्वायर लेख ‘Tonight on Dateline This Man Will Die’ पर आधारित है। यह कहानी एनबीसी टीवी पत्रकार क्रिस हैनसेन (रॉबर्ट पैटिन्सन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ‘To Catch A Predator’ शो के होस्ट रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 83वें वेंनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कॉम्पिटिशन सेक्शन में हुआ था। रॉबर्ट पैटिन्सन के अलावा इस फिल्म में स्काइलर गिसोंडो, मेरिट वीवर, मैथ्यू माहेर, फोएबी ब्रिजर्स और अन्ना फेरिस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।